फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
अरविंद पटेल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के अलीपुर गांव निवासी अरविंद उर्फ भोंदर पटेल (26) बचपन से शाहबाजपुर गांव निवासी नाना रामप्रकाश पटेल के साथ रहता था। उसकी करीब एक साल पहले बिंदकी के सिकदारपुर गांव की लक्ष्मी देवी के साथ शादी हुई थी।
नाना रामप्रकाश ने बताया कि अरविंद और लक्ष्मी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वह लोग शनिवार रात खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे।
भोर पहर लक्ष्मी ने अरविंद का धन्नी पर मफलर के फंदे से शव लटकता देखा। यह देखकर वह चीख पड़ी। तब उन लोगों को घटना का पता लगा। नाती की मां सरला देवी और पिता कृष्णपाल मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन

उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी से अरविंद की अनबन रहती थी। इस कारण उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें