फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर पांच साल तक दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवती को अगवा कर पांच साल तक दुष्कर्म करने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को मलवां थानाक्षेत्र के कांधी गांव का रहने वाला विकास पांच साल पहले बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। आरोपी का पता लगने पर उसके परिजनों से शिकायत की।
आरोपी के परिजनों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की थी। आरोपी के चंगुल से 17 फरवरी 2021 को बेटी छूटकर घर आई और आपबीती बताई। आरोपी विकास बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब उसने कोर्ट में शिकायत की। मामले में कोर्ट के आदेश पर विकास, दिलीप, अखिलेश, अंकुश और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, गाली गलौज, धमकी, एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें