पंचायत प्रतिनिधियों को भेजा गया मुख्यमंत्री का पत्र। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दिवाली पर समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सीएम ने सभी से विकास कार्यों में सहयोग मांगा है।
जिले में 834 ग्राम प्रधान, 1135 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 10554 ग्राम पंचायत सदस्यों को सीएम ने पत्र भेजकर दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से अपने संबोधन में कहा है कि पंचायतीराज व्यवस्था के तहत क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के मध्यम की एक महत्वपूूर्ण कड़ी है।
आपके ब्लाक के अंदर पड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों के समग्र विकास की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, ग्रामीण आवास योजना एवं मनरेगा जैसे महत्वपूूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से आपके पास क्षेत्रीय जनता के हित में विकास करने के आवश्यक साधन मौजूद हैं।
आप सभी इन साधनों का सदुपयोग करें। मुख्यमंत्री के इस पत्र को डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों तक पहुंचाया है। डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि सभी पंचायतों को भेजकर सीएम की मंशा से अवगत करा दिया गया है।