फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
हाइवे में खून साफ करवाती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। कस्बे में वन वे में तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार को बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था, लेकिन बेल्ट बंधी न होने के कारण हेलमेट सिर से छिटक कर दूर गिरा। तभी सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना के असनी चौकी के तैदेपुर गांव निवासी शिवभरत (26) बाइक से कानपुर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक चालक टक्कर लगने के बाद ट्रक के नीचे आ गया। कुचल जान से युवक की मौत हो गई। उसके खून से सड़क लाल हो गई। पुलिस ने सबमर्सिबल पंप चलवा कर सड़क साफ कराई। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया चालक और ट्रक पकड़ा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
जहानाबाद। कस्बे के साढ़ मार्ग में नर्सरी के पास बुधवार को वैन की टक्कर से घायल बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार पाल (36) की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी धर्मेंद्र अपने चचेरे भाई मनीष पाल और पिंटू सैनी के साथ बाइक से बुधवार देर शाम कानपुर नगर के थाना साढ़ के गांव असेनिया बहन की शादी के लिए रिश्ता देखने जा रहा था।
राजपूत नर्सरी के पास साढ़ मार्ग पर कानपुर से जहानाबाद आ रही वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। सीएचसी से धर्मेंद्र कुमार व मनीष की हालत गंभीर होने पर सीएचसी जहानाबाद से हैलट रेफर किया गया था।
जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र कुमार पाल की मौत हो गई थी। दिवंगत के पिता गंगा प्रसाद निवासी गढ़वा वैन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शिवभरत की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें