फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लदा ट्रक गायब करने में एक गिरफ्तार, ट्रक मिला.

विज्ञापन
ट्रक के साथ पकड़ा गया आरोपी संतोष यादव - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। 25 सितंबर को माहेश्वरी मार्केट से करीब 30 टन गेहूं लादकर रनियां कानपुर देहात के लिए निकला ट्रक जो गायब हो गया था। उसे पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है। गैंग में शामिल चार अन्य लोगों व गेहूं की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के माहेश्वरी मार्केट निवासी वागीश कुमार ने अपनी फर्म के जरिये 25 सितंम्बर को एक ट्रक में 296 क्विंटल गेहूं लोड कराकर कुशल फूड्स रनियां कानपुर देहात के लिए भेजा था।
रास्ते में ट्रक चालक व उसके साथियों ने मिलकर ट्रक को गायब कर दिया और गेहूं भी ले गए। वागीश कुमार ने इसकी रिपोर्ट खागा कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की जांच एसएसआई बृजेश यादव कर रहे थे।
विज्ञापन

एसएसआई बृजेश यादव, उप निरीक्षक अरविंद वर्मा सर्विलांस सेल सिपाही अबरार, अनुज यादव व रामकुमार की टीम ने इस घटना में शामिल एक आरोपी संतोष यादव निवासी बिरिया थाना डेरापुर कानपुर देहात को गिरफ्तार किया है।
उसकी निशानदेही पर शिव फिलिंग स्टेशन माती थाना अकबरपुर देहात कानपुर में खड़े एक ट्रक को बरामद किया गया है। जांच में साफ हुआ कि इस गैंग का सरगना उपेंद्र भदौरिया निवासी कुढ़वा थाना गजनेर कानपुर देहात हैं।
गेहूं कानपुर ले जाने के बाद गिरफ्तार आरोपी संतोष ने अपने साथी मनीष कुमार निवासी शेरपुर थाना डेरापुर के साथ मिलकर ट्रक में लदा गेहूं उपेंद्र भदौरिया के भाई पंकज भदौरिया के ट्रक में लोड कर दिया था। पंकज गेहूं को लेकर निकल गया था।
पुलिस टीम ने संतोष को गिरफ्तार किया और ट्रक लेकर कोतवाली ले आ गई। पुलिस ने इस मुकदमे में संतोष कुमार यादव, उपेंद्र सिंह भदौरिया, पंकज सिंह भदौरिया निवासी कुढ़वा थाना गजनेर व मनीष कुमार यादव निवासी शेरपुर थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया है। बताया गया पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानपुर देहात, जालौन के कालपी और मूसानगर में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें