फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के तले दबे किसान ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। पिता ने जो कर्ज लिया था, उस भर रहा बेटा यह बोझ जब नहीं उठा पाया, तो उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। इसकी खबर घरवालों को लगी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहनापुर गांव निवासी बबलू सिंह (50) के पिता गुलाब सिंह ने कर्ज ले रखा था। जिसे पूरी जिंदगी भरने के बाद वह चुकता नहीं कर सके और दो साल पहले उनकी बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उनके पुत्र बबलू सिंह ने कर्ज भरना शुरू किया था।
बबलू ने पैतृक गांव की एक बीघे की जमीन भी बेच दी इसके बाद भी वह कर्ज की रकम चुकता नहीं कर सका। सोमवार की सुबह बबलू सिंह ने अपने नलकूप में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

परिजन जब नलकूप गए तो वहां बबलू का शव देख वह बेहाल हो गए। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
उधर, गांव के लोगों ने बताया कि बीस दिन पहले ही बबलू की मां का निधन हुआ था। परिवार अभी उस गम से उबर नहीं पाया था कि बबलू के खुदकुशी करने की बात से पत्नी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें