फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा स्थित एक क्लीनिक का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी पार कर दी। क्लीनिक संचालक में मामले की पुलिस को तहरीर दी है।
बहुआ कस्बा निवासी डॉ.अशोक शर्मा का टेंपो स्टैंड के पास क्लीनिक है। वह गुरुवार को पत्नी का इलाज कराने प्रयागराज गए थे। कर्मचारी शनिवार सुबह क्लीनिक खोलने पहुंचा। गेट का ताला टूटा देखकर डॉक्टर को सूचना दी। वह क्लीनिक पहुंचे।
जहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर से 55 हजार की नगदी गायब थी। अशोक कुमार ने बताया उनकी पत्नी कैंसर पीड़ित है। पत्नी के इलाज के लिए घर से रुपये मंगा कर रखे थे। पत्नी के बैंक खाते में रुपये जमा करने थे। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।