फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के बाद असोथर के एक संदिग्ध मौलवी की तलाश में पहुंची एलआईयूᅠ

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में नेपाल मूल के पकड़े गए मौलवी के बाद असोथर थाना क्षेत्र में एक और विदेशी मौलवी के होने का पता लगा है। ग्रामीणों की सूचना पर एलआईयू शनिवार को असोथल पहुंची। हालांकि मौलवी कई दिनों से गायब होने का पता लगा है।
विज्ञापन

गाजीपुर कस्बे में रहने वाले नेपाल मूल के फिरोज आलम मौलवी को पुलिस ने भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस मौलवी के बहकावे पर धर्मांतरण कराने वाली महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस बांदा, कानपुर, हमीरपुर और प्रयागराज में भी मौलवी के कनेक्शन खोज रही है।
विज्ञापन

यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि असोथर कस्बे की एक मस्जिद में करीब 5 साल पहले गलत हरकतों के चलते मस्जिद कमेटी के हटाए मौलवी की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस और एलआईयू से की है।
जिसकी जांच करने एलआईयू के क्षेत्रीय प्रभारी राम सिंह असोथर कस्बा पहुंचे। जहां पता चला कि मस्जिद से हटाए जाने के बाद मौलवी ने कस्बे में ही जमीन खरीदी और मकान बनाकर रहने लगा था।
वह जादू टोना, झाड़-फूंक का काम करता था, लेकिन उसके घर पर ताला लगा था। आसपास के लोगों ने बताया कि मौलवी कुछ दिनों पहले बांदा जाने की बात कहकर निकला है।
इसके बाद से लौटकर नहीं आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौलवी विदेश का है उसका यहां कभी भी परिवार नहीं देखा गया है। उसके पास अचानक लाखों की संपत्ति कैसे आई यह भी सवाल है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
उमर कनेक्शन की जांच के लिए मौलवी को रिमांड पर लेगी पुलिस
धर्मांतरण के आरोप में जेल में बंद मौलाना उमर गौतम मूलरूप से जिले के पंथुआ गांव का ही रहने वाला है। उमर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना था। उमर गौतम का जिले में कई मस्जिदों और मदरसों में आना जाना था। ऐसे में मौलवी फिरोज आलम और उमर गौतम के बीच कनेक्शन होने की तेजी से चर्चा हुई है। पुलिस छानबीन के लिए जल्द ही फिरोज आलम को रिमांड पर ले सकती है।
गाजीपुर थाने के पास रहने वाले युवक ने धर्म परिवर्तन किया
मौलवी के पकड़े जाने के बाद गाजीपुर थाने के पास रहने वाले एक हिंदू युवक के मुस्लिम धर्म में परिवर्तन करने की चर्चा सामने आई है। धर्म परिवर्तन करने के बाद युवक का उसकी पत्नी और परिवार के लोग विरोध करते हैं। मौलाना फिरोज आलम और उनके करीबी लोगों के कान तक मामला पहुंचा था। जिसके बाद वह लोग मुस्लिम धर्म अपनाने वाले युवक के घर पहुंचे थे और मामले को शांत कराया था। बताया जाता है कि युवक रोजी-रोटी सिलसिले में मुंबई गया था। उसके बाद जो परिवार के पास लौटा तो धर्म बदल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें