फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख खर्च, शहर की आठ सड़कें नहीं हुई गड्ढामुक्त

विज्ञापन
उखड़ी 50 नंबर पुल की सर्विस लेन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। 33 लाख खर्च होने के बावजूद शहर की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाईं। नगर पालिका ने कुछ सड़कों की लीपापोती कर अभियान बंद कर दिया है। शहर की कुछ सड़कें तो ऐसी हैं जिनमें गड्ढों के कारण चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शादीपुर क्रासिंग-देवीगंज रोड की स्थिति बहुत खराब है। 50 नंबर रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस लेन के गड्ढे तो जानलेवा हैं, लेकिन नगर पालिका ने इन सड़कों को अभियान में अभी तक शामिल नहीं किया।
नगर पालिका ने शहर की नौ सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 33 लाख का ठेका दिया था। नवंबर के अंतिम सप्ताह में नगर पालिका ने अस्पताल-स्टेशन रोड, शास्त्री चौराहे से आबूनगर रोड पर गड्ढामुक्त अभियान चलाया। इसके बाद अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन

अब किसी भी सड़क पर काम होता नहीं दिख रहा है। शादीपुर रेलवे क्रासिंग-देवीगंज तो गड्ढों में गुम हो गई है। पूरी सड़क में सिर्फ गिट्टियां दिख रही हैं। दोनों ओवरब्रिजों की सर्विस लेने पूरी तरह से ध्वस्त हैं।
अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल ने बताया कि शहर की नौ सड़कें गड्ढामुक्त कराई गई हैं। शहर के मध्य की शादीपुर क्रासिंग समेत आठ सड़के पूरी तरह से खराब हैं। इनमें पैचिंग संभव नहीं है। इनका नए सिरे से निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें