हुसैनगंज। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगने वाली वैक्सीन की पहली खुराक लगवाने के बाद वाले 20 हजार लोग दूसरी डोज लगवाना भूल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास पर भी दूसरी डोल नहीं लग सकी है।
भिटौरा विकास खंड क्षेत्र में पीएचसी के माध्यम से एक लाख 18213 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। जिसमें 98213 लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैं। वहीं 20 हजार लोगों ने दूसरी डोज अभी तक नहीं लगवाई है।
पीएचसी प्रभारी डॉ. विमल चौरसिया ने बताया कि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जब तक दोनों डोज नहीं लग जाती। तब तक पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जाएगा। जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वह स्वास्थ्य कैंप में आकर दूसरी डोज जरूर लगवा लें।