फतेहपुर। मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां आरोपी सोनू उर्फ संदीप ने शनिवार शाम पड़ोस में रहने वाली एक 4 साल और दूसरी 5 साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने से अगवा कर बाग ले गया था।
बाग में उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया था और पुलिस को सौंपा था। आरोपी के खिलाफ पांच साल की बच्ची के पिता की ओर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उनका आरोप है कि सोनू बच्चियों को बाग ले गया। जहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
ससुर-जेठ पर छेड़खानी का मुकदमा
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुर, जेठ पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सहारनपुर जिले की रहने वाली है। उसकी शादी धाता थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
महिला का आरोप है कि शनिवार रात ससुर, जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया है। विरोध करने पर सास ने भी मारपीट की है। थानाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।