फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 03 Aug 2021 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

ग्रामीण खोजबीन करते हुए गांव के ही संत विनोवा भावे इंटर कॉलेज के पीछे तालाब किनारे पहुंचे तो वहां पर नूर आलम का शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के प्रेमनगर मेंं दोपहर तीन बजे से लापता दो भाइयों के शव तालाब में मिले तो घर में कोहराम मच गया। देर शाम ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के प्रेमनगर निवासी आफताब चूड़ी बिक्री करने का व्यापार करते हैं। उनके दो पुत्र नूर आलम (12) व शाह आलम (10) सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से गायब थे। परिजन पहले खुद उनकी तलाश में जुटे थे। देर शाम जब वह नहीं मिले तो उन्होंने गांव के लोगों को बताया।

लोग खोजबीन में निकले। ग्रामीण खोजबीन करते हुए गांव के ही संत विनोवा भावे इंटर कॉलेज के पीछे तालाब किनारे पहुंचे तो वहां पर नूर आलम का शव तालाब में उतराता मिला। दोनों के कपड़े व चप्पल तालाब किनारे रखे थे। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की तो शाह आलम का शव मिल गया। यह देख परिजन बिलख पड़े। पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें