फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का एक्सल टूटने पर गुरवल मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
गुरवल मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। गुरवल रोड पर रविवार की सुबह एक ट्रक का एक्सल टूटने के कारण सड़क पर पांच घंटे जाम लग गया। दोपहर बाद जब मरम्मत कर ट्रक ठीक किया गया तो जाम खुला। इस दौरान स्थानीय लोग चिलचिलाती धूप में परेशान हुए।
विज्ञापन

गुरवल खदान की ओर से मौरंग लेकर रविवार की सुबह आ रहे एक ट्रक का एक्सल रॉड टूट गया। इससे ट्रक बीच सड़क पर फंस गया। सिंगल रोड होने के कारण कुछ ही देर उसके पीछे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर तक इस मार्ग पर जाम लग गया। रायपुर भसरौल, अंजना भैरव, पहाड़पुर, बहियापुर, रेवाड़ी सहित लगभग दो दर्जन गांवों को जाने वाले इस मार्ग पर यातायात बंद हो गया। जिससे धूप में लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह सात बजे से लगा जाम दोपहर बारह बजे के बाद खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें