नसीरपुर वेलवारा में महिलाओं को मशरुम की खेती की जानकारी देते प्रशिक्षक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। जेसीआई ब्रह्मावर्त कानपुर के प्रबंध तंत्र ने नसीरपुर बेलवारा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने मशरूम के उत्पादन और उससे होने वाले लाभ के विषय में बताया।
शनिवार को वैष्णो एग्रोटेक प्रशिक्षक दीपक भदौरिया व वैभव सिंह ने मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। वैभव सिंह ने मशरूम उत्पादन में कंपोस्ट और भूसा के उपयोग के विषय में बताया। कंपोस्ट को किस प्रकार से प्रयोग किया जाता है, इसकी जानकारी दी। प्रशिक्षण में मंजू, राजेश्वरी, गीता, सोनम, संतोषी निवासी औंग व खेरवा गांव की महिला किसान मौजूद रहीं। इस मौके पर जेसीआई ब्रह्मावर्त कानपुर के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सौरभ, अंकित जैन, मनीष गुप्ता रहे। (