फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से आठ घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
गुगौली हाइवे से बक्सर रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। पुलिया के ऊपर रविवार भोर ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक का एक्सल टूट गया। बीच पुलिया पर ट्रक से वाहनों का निकलना बंद हो गया। मौरंग और गिट्टी लोड ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। इससे हल्के वाहनों का निकलना बंद रहा और बाइक चालकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

गुगौली हाईवे से बक्सर रोड पर नूरपुर रामगंगा नहर पुलिया के पास रविवार भोर पहर पांच बजे ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे हाईवे और बक्सर रोड पर दो किमी मौरंग, गिट्टी भरे ट्रकों की लाइन लग गई। जाम रविवार दोपहर लगभग आठ घंटे तक लगा रहा। दोपहर एक बजे एक्सल ठीक होने के बाद ट्रक हटा तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस रोड से लखनऊ, रायबरेली, लालगंज, बछरावां को मौरंग, गिट्टी ट्रकों से सप्लाई होती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा था। अब सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें