बिंदकी। संदिग्ध हालत में किराना कारोबारी का लापता बेटा अहमदाबाद में मिला है। वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों को उसके अहमदाबाद में रिश्तेदार के यहां होने का पता चला तो खुशी की लहर दौड़ गई।
बुधवार को करीब तीन बजे मोहल्ला घियाही गली निवासी किराना व्यापारी कमल ओमर का 19 वर्षीय पुत्र आर्यन उर्फ जतिन परिजनों के डांट से नाराज होकर कहीं चला गया था।
देर शाम तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने रिश्तेदारी व उसके दोस्तों के यहां खोजबीन करनी शुरू की। कोई पता नहीं चला तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। अहमदाबाद में रहने वाले रिश्तेदार ने शुक्रवार रात परिजनों को फोन करके आर्यन के सही सलामत होने की सूचना दी।