फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाल बने अनूप सिंह, तीन की छिनी थानेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार रात शहर कोतवाली समेत कई थानों में फेरबदल किया है। दो निरीक्षकों के थानों में बदलाव किया है। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह को हथगाम थाना प्रभारी बनाया है। निरीक्षक सत्येंद्र सिंह जिले में तैनाती के बाद लगातार प्रमुख कोतवाली के चार्ज पर रहे। उन्हें सदर कोतवाली में करीब पांच माह पहले दोबारा तैनात किया गया था। उनकी जगह औंग थाना प्रभारी अनूप सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। अनूप सिंह भी औंग थाने में दोबारा पोस्ट हुए थे।
विज्ञापन

जाफरगंज थाने में करीब एक माह पहले तैनात हुए निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को हाईवे के कल्याणपुर थाने की कमान सौंपी गई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशवदास वर्मा को थाना प्रभारी जाफरगंज, हथगाम थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह को औंग थाना प्रभारी, धाता प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा निरीक्षक संजय कुमार तिवारी को धाता निरीक्षक, असोथर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव को चुनाव सेल प्रभारी, बकेवर थानाध्यक्ष जयचंद भारती को थाना प्रभारी असोथर बनाया गया है।
चांदपुर थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह को स्वाट प्रभारी, हसवा चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को चांदपुर, थानाध्यक्ष देवरी बुजुर्ग की प्रभारी संगम लाल प्रजापति को थानाध्यक्ष बकेवर, चौकी इंचार्ज बाकरगंज अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी को हसवा चौकी प्रभारी, हुसैनगंज एसएसआई प्रशांत कटियार को देवरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। असोथर थानेदार वीरेंद्र सिंह को कठौता माइनर से मिले शव को पुलिस कर्मियों द्वारा बेरहमी से घसीटने के मामले में हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें