फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले तीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बाद गुरुवार से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुलने की शुरुआत हो गई। पहले दिन तीन स्कूलों में 10-10 छात्राएं पहुंची। चालू सप्ताह में सभी 10 कस्तूरबा विद्यालय खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले के 10 ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें धाता, ऐरायां, हथगाम, बहुआ, भिटौरा, विजयीपुर, धाता, असोथर, मलवां, तेलियानी हैं। यह सभी स्कूल 28 मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण के कारण बंद कर दिए गए थे। कोरोना संक्रमण थमने के कारण जनवरी 2021 में विद्यालय खोले गए, लेकिन डेढ़ महीने में ही संक्रमण फिर बढ़ने के कारण इन्हें बंद करना पड़ा था।
इसके बाद गुरुवार को फिर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुलने की शुरुआत हो गई है। डीसी बालिका शिक्षा विवेक शुक्ला ने बताया कि पहले दिन बहुआ, ऐरायां, हथगाम के स्कूलों में 10-10 छात्राएं स्कूल पहुंची हैं। चालू सप्ताह में सभी कस्तूरबा विद्यालय संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें