फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: कार लूट ले गए बदमाश, बुकिंग के बहाने चालक को बेहोश कर बंधक बनाकर फेंका

Tue, 05 Oct 2021 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर के चौडगरा में बुकिंग में गए चालक को बेहोश कर सोमवार रात बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चालक नशे की हालत में जाफरगंज पुलिस को मिला। जाफरगंज पुलिस ने पूछताछ के बाद चालक को बिंदकी कोतवाली भेजा है। जाफरगंज पुलिस ने घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की होना माना है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी सुनील सैनी निजी कार का चालक है। सुनील की चौडगरा के नाश्ते की दुकान के संचालक रजत ने 30 सितंबर को किसी से मोबाइल पर कार बुकिंग के लिए बात कराई थी। जिसके बाद सुनील सोमवार की शाम बुकिंग लेने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा एसबीआई बैंक के पास पहुंचा। जहां तीन लोग बांदा के लिए कार में बैठे।

 
विज्ञापन

कार सवारों ने बिंदकी के ललौली चौराहे पर शराब पी। उसके बाद जोनिहा कस्बे पहुंचे। इस तरह से रात हो गई। जोनिहां से कुछ दूरी पर कार सवार पहुंचे और चालक को जबरन नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिला दी। उसके बाद पीछे की सीट में चालक को बंधक बनाए रखा। चालक के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा  तिराहे तक वह होश में था। जिसके बाद बेहोश हो गया।

चालक होश में आया तो जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव किनारे पुलिस को करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को मिला। पुलिस ने पीएससी में भर्ती कराया। होश आने पर चालक ने बताया खेत में हाथ पैर बांधकर बदमाश फेंक गए थे। किसी तरह बंधन खोलकर रोड पर पहुंचा था। तभी उसकी पुलिस मुलाकात हुई। चालक ने बताया 15000 रुपए, एटीएम, मोबाइल और कार बदमाश लूट ले गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज केशवदास वर्मा ने बताया चालक के मुताबिक घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की है। वही पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। उनके क्षेत्र का मामला नहीं है। बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया चालक जाफरगंज में मिला है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें