फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, हंगामें के बाद फैला तनाव

Thu, 21 Oct 2021 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर फतेहपुर में तांबेश्वर मंदिर के पीछे बने कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


तांबेश्वर मंदिर के पीछे बने कब्रिस्तान में गुरुवार दोपहर दो बजे मो. नफीस का शव दफनाने के लिए लाया गया। मौके पर कब्र खोदने के दौरान दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया और शव को दफन करने से रोकने लगा। मौके पर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार गणेश सिंह, नाएब तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ सिटी संजय सिंह और कोतवाल अनूप सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि जिस जमीन को कब्रिस्तान बताया जा रहा है, वो खतौनी में बंजर दर्ज है। इस बीच एक पक्ष ने खोदी गई कब्र को भर दिया। जिससे मृतक के पक्ष के लोग शव को मौके पर प्रशासन के जिम्मे छोड़कर जाने लगे। बाद में प्रशासन और पुलिस के समझाने के बाद शव को बगल के कब्रिस्तान में दफनाया गया। तकरीबन डेढ़ घण्टे तक विवाद चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें