फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महोई गांव में बुधवार को पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय करंट क चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महोई गांव निवासी किसान राधेश्याम साहू (60) घर पर किराने की दुकान भी किए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेत से लौटने के बाद दुकान खोलकर बैठ गए। गर्मी होने से बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे। तार कटा होने से करंट की चपेट में आ गए।
कुछ देर बाद दुकान पहुंची पत्नी रानी देवी ने राधेश्याम को देखकर शोर मचाया। लोग राधेश्याम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान के चारों बेटे सतीश, उमाशंकर,आशीष और रविशंकर दिल्ली में नौकरी करते है। हुसैनगंज थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें