फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े रहे लोग, टूटते दिखे मकान, दुकान

Thu, 30 Aug 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
enchrochemetn - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खागा कस्बे में अतिक्रमण अभियान व्यापक पैमाने पर शुरू हो गया है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसडीएम प्रहलाद सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ जीटी रोड पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। शहर के कई मकान थे, जो लाल निशान के घेरे में थे। यहां मजदूर मकान गिराते न मिलने पर दस्ते ने जेसीबी से कार्रवाई शुरू की। हर जगह निशानदेही हो जाने के बाद से खागा की पहचान रहीं कई पुरानी इमारतें जमींदोज हो गईं। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों पर बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश भी रोक दिया गया।
विज्ञापन

 हालांकि कई लोग खुद ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। जो अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे, उन्हें जेसीबी ने हटा दिया। जेसीबी के हरकत में आते ही जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे, उन्होंने ने भी तेजी से काम शुरु कर दिया। जिससे अभियान में व्यापक रूप से तेजी आ गई है। इस दौरान तीस सौ ज्यादा कब्जे हटाए गए
अभियान में तेजी आ जाने से कस्बे के समस्त मुख्य मार्गों में तोड़फोड़ शुरू हो जाने से बड़े पैमाने पर मलबे के ढेर लगने शुरू हो गए। इससे कई जगह यातायात बाधित हो गया। अभियान के कारण कस्बे के जीटी. रोड में लगने वाली सब्जी मंडी पर भी प्रभाव पड़ रहा है। हाल यह है कि कस्बे में लोगों को एक से दूसरी जगह जाना दुश्वार हो गया है। बाजार में किसी तरह की सामग्री लेने के लिए लोगों को दिक्कतों को सामना कर पड़ रहा है। कस्बे के बस स्टाप पर भी कानपुर और इलाहाबाद की ओर आने-जाने वाली बसों का आवागमन बंद कर दिया गया है।   
विज्ञापन

 
 
सैकड़ों साल पुराने कस्बे को चारों तरफ से उजाड़ा जा रहा है। कुछ नया करने के लिए पुराने को हटाने जायज है लेकिन स्थानीय लोगों को पता होना चाहिए कि किस रोड में क्या मानक है। अभियान शुरू हो गया है और अभी तक मानक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।  - आशुतोष पांडेय, अधिवक्ता  
....................................
 
हमसे अतिक्रमण हटाने को कहा गया हमने हटाना शुरू कर दिया। पिछले पांच दिनों से कारोबार बंद करके अपनी दुकान और मकान खुद ही गिराने में लगे हैं।  अब जब रास्ते इतने चौड़े हो रहे हैं तो काम भी दिखाई देना चाहिए। महानगरों की तर्ज पर डिवाडर के साथ सड़क बननी चाहिए।  - सुनील गुप्ता, जीटी रोड, चौक खागा   

   
अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत अच्छी पहल है। हम सभी इसमें सहयोग कर रहे हैं, लेकिन हमारे साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। अतिक्रमण अभियान का मानक हर किसी के लिए एक बराबर होना चाहिए। अभियान में गरीब और अमीर के साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए। - विवेक चौरसिया, सर्राफा बाजार  

  
अभियान से जमा हो रहे मलबे को उठाए जाने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। लगातार टूट रही ही इमारतों के साथ ही सड़क के किनारे लगे मलबे के ढेरों ने भी आवागमन बाधित कर रखा है। स्थानीय प्रशासन अथवा नगर पंचायत को मलबे का प्रबंध सुनिश्चित कराना चाहिए।  - प्रवीण कुमार, जीटी रोड  
 
अतिक्रमण हटाने के बाद 35 फीट के आगे से नाली बनाई जाएगी। व्यापारी अतिक्रमण हटाने के बाद इतनी जगह छोड़कर रखें, जहां उनके ग्राह खड़े हो सकें। अतिक्रमण के लिए निशान लगाने के बाद भी यदि कोई स्वयं  कब्जे नहीं हटाता है तो प्रशासन के अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा, वह अतिक्रमणकारी से वसूल किया जाएगा।  - प्रहलाद सिंह, उपजिलाधिकारी खागा।  

अब तक हुई कार्रवाई
मुख्य मार्ग: नौबस्ता रोड, जी.टी. रोड, किशनपुर रोड
मानक :- 35 फीट
प्रभावित आबादी : 560 परिवार  
गिराए गए कब्जे। तीन सौ से ज्यादा कब्जे ढहाए
 
 
कस्बे के सब्जी मंडी में स्थित इमारत की चौथी मंजिल एक तरफ झुक गई है। इससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। सूचना पर एसडीएम प्रहलाद सिंह और कोतवाल सुरेशचंद्र ओमहरे मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने इमारत के नीचे दुकान मालिक को इंजीनियरों से सलाह लेने के निर्देश दिए हैं। जलील अहमद अंसारी की दुकान का तय मानक के अनुसार अतिक्रमण खुद से हटाया जा रहा था। ऊपर से नीचे तक तोड़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि चौथी मंजिल पूरब और उत्तर के कोने में झुक गई है। यह देख आसपास के दुकानदार दुकान देकर हट गए। जलील अहमद ने बताया कि चौथी मंजिल झुकी नहीं है, पहले से ही इसी तरह है। एसडीएम के निर्देशों का पालन किया जाएगा।   
 
अभियान के साथ ही प्रशासन ने हाईवे के कब्जेदारों पर कार्रवाई का तानाबाना तैयार कर लिया है। प्रशासन ने एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर हाईवे से कब्जे हटाने का मसौदा तय किया है। इसके साथ ही जेल रोड व ललौली के निकट की खराब सड़क को बनाने की जिम्मेदारी भी एनएचआई को दी गई है। एनएचआई के डीजीएम एके पाठक ने बताया कि सितंबर तक बारिश होने के कारण जेल रोड का निर्माण शुरू नहीं होगा। इसके बाद सड़क का काम पीडब्लूडी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें