चौडगरा। कस्बे के उपकेंद्र से शाहजहांपुर फीडर में फाल्ट से 22 गांवों की बिजली आठ घंटे बाधित रही। लोगों को खासी दिक्कत हुई। शाहजहांपुर फीडर में रविवार सुबह छह बजे फाल्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता मुकेश गौतम ने कर्मचारी लगाकर मरम्मत
कराई। दोपहर दो बजे फाल्ट सही हुआ, तब आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान गांवों में पानी की भी किल्लत रही। अवर अभियंता मुकेश गौतम ने बताया कि ज्यादातर फीडरों के फाल्ट ठीक कर लिए गए हैं। कुछ पर अभी भी काम चल रहा है। सभी फीडरों से बराबर आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।