फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिलने पर भाकियू ने किया उपकेंद्र का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति के विरोध में भाकियू ने उपकेंद्र का घेेराव किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं को हल कराए जाने का मुद्दा उठाया। अवर अभियंता अमित कुमार को चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। समस्या दूर करने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पखरौली फीडर से जुड़े मेवली गांव के पास बिजली के जर्जर तार रोज टूटकर गिर जाते हैं। इससे ग्रामीणों को एक सप्ताह से बिजली नहीं मिल रही है। धान की फसलें सूखने लगी हैं। फाल्ट को दूर करने में कर्मचारी आनाकानी करते हैं। कई बार समस्या को अधिकारियों के सामने रखकर जर्जर तार बदलवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण गुरुवार को बहुआ उपकेंद्र का घेराव किया गया।
तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि दो दिन में जर्जर तार नहीं बदले गए और बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो 15 सितंबर को उपकेंद्र का घेराव कर पंचायत की जाएगी। किसानों की फसलें सूखने नहीं दी जाएगी। इस मौके पर भानू पटेल, घनश्याम गुप्ता, बउवन शुक्ला, शिवजीत सिंह, रामशंकर और जितेंद्र सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गाजीपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान झुलस गया। परिजन इलाज के लिए कस्बा पीएचसी में ले गए, जहां से डॉक्टर से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंहारी निवासी रामलाल सोनी उर्फ बिल्लू सोनी सुबह खेत में काम कर रहे थे। 11 केवीए लाइन के तार ढीले होने के कारण किसान के सिर पर छू गए और करंट की चपेट में आ गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने देखा तो दौड़ कर पास पहुंचे और उपकेंद्र में फोन से सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें