फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार सीसी टीवी कैमरे के सामने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने का बोर्ड ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षा बेपटरी चल रही है। हर साल परीक्षा के पहले प्रयोगात्मक परीक्षा होती रही है, लेकिन इस बार लिखित परीक्षा पहले हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षा 20 से 27 अप्रैल के बीच होनी है। हालांकि इसके लिए अभी तक विधिवत कार्यक्रम घोषित नहीं है। विभाग ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा के मानकों में बदलाव किया गया है।
शासन ने सभी परीक्षार्थियों का प्रैक्टिकल सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश है कि परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी अनिवार्य होगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्चुअल मीटिंग में अधिकारियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने के आदेश मिले हैं, लेकिन परीक्षा परीक्षार्थी के स्कूल में होगी या पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र में होगी, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जल्द ही स्पष्ट आदेश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें