फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
रमेंश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे वृद्ध समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक और डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव निवासी रामसिया लोधी (60) के बेटे प्रिंशू की 23 अप्रैल को शादी है। मंगलवार दोपहर बारात का निमंत्रण देने रामसिया गांव के ही रमेश पासवान (22) के साथ उसकी बाइक से ललौली थाने के मुत्तौर गांव जा रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में रामसिया और रमेश उछलकर रोड पर गिरे। उनकी डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बहुआ चौकी पुलिस ने चालक और डंपर को पकड़ लिया। बाइक चालक रमेश हेलमेट लगाए था। उसका हेलमेट भी टूट गया। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

रामसिया की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें