फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 663 परीक्षार्थी सात केंद्रों में देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की ग्रेडिंग व्यवस्था से मिले नंबरों से असंतुष्ट हाईस्कूल, इंटर के छात्रों की परीक्षा 18 सितंबर से आठ अक्तूबर के मध्य होंगी। सात केंद्र बनाए गए हैं, जहां 663 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। पहले दिन हिंदी और अंतिम दिन इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हुसैनगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी, शुकदेव इंटर कॉलेज खागा, पं. रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर, जनता इंटर कॉलेज छिवलहा, मिश्रीलाल मेवालाल इंटर कॉलेज रनूपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिन चलेगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पारदर्शी तरीके से नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी की गई है। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को 10 से 15 किमी दूर स्थित केंद्र जाना होगा।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में सुरक्षित
बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र शुक्रवार को आ गए हैं। प्रश्नपत्र स्काउट भवन स्थित स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में सुरक्षित करा दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें