फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी हरदो में 650 मरीजों का हुआ इलाज, मिली दवा

विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा, हसवा, हथगाम। खागा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में गुरुवार को स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान ने किया। मेले में 650 मरीजों का इलाज हुआ जबकि 350 की जांच की गई।
विज्ञापन

मेले में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार कर मरीजों को दवा वितरित की गई। करीब 60 लोगों को गोल्डन कार्ड दिए गए। इस मौके पर नोडल अधिकारी डा. यूपी कुशवाहा, अधीक्षक सीएचसी हरदो एसएस सिंह, बीडीओ ऐरायां अशोक कुमार, बीईओ श्रवण कुमार पाल, एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हसवा प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने यहां भी फीता काटकर मेले का शुभांरभ किया। कुल 1245 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 102 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। यहां सीएमओ डॉ. राजेन्द्र सिंह, प्रभारी चिकिसाधिकारी डॉ0अनुपम सिंह, डॉ. के विशेषज्ञ की टीम- नेत्र रोग, हडडी विशेषज्ञ, मानसिक रोग, जनरल फिजिशियन मेडिसिन विशेषज्ञ ने मरीजों को देखा।
विज्ञापन

हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। सीएचसी अधीक्षक डा. अमित चौरिया ने बताया कि मेले में कुल 1012 लोगों का इलाज किया गया। 22 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. सरल सोनी, रीना सोनकर, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राकेश कुमार, नेहा कुमारी, मुख्यालय से आए डॉ. मनीष चौरसिया, सरवर और अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें