फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश के बाद थमी हवा, उमस से बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
मवइया गांव में गिरे ओले। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर-असोथर। दिनभर कड़ाके धूप के बाद शाम को हल्की बारिश के साथ यमुना तटवर्ती गांव में ओले पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन हवा बंद होने से उमस ने बुरा हाल कर दिया। उधर खेत में खड़ी पकी गेहूं की फसल को तेज हवा और ओलों से खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के बाद आसमान पर बादल छाए और फिर छह बजे यमुना तटवर्ती गांव में बारिश शुरू हुई। असोथर ब्लाक के गढ़ी, दतौली, बावन, मवइया, बांभन तारा की तरफ ओले भी पड़े लेकिन पूरबी क्षेत्र में बारिश पहुंचने पर ओले गायब हो गए और बारिश से खेत खलिहानों पर पड़ी गेहूं की फसल भीग गई।
कुछ देर बाद शहर और आसपास के गांवों में हल्की बारिश हुई। करीब 20 मिनट बाद बारिश थमने के साथ हवा भी बंद हो गई और लोग उमस से बिलबिला उठे।
उधर, जिन क्षेत्रों में ओले पड़े हैं, उन क्षेत्रों में खड़ी गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ। तेज हवा चलने से पकी गेहूं की फसल गिर गई। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें