फतेहपुर। जिले में इन दिनों ठंड और शीतलहर के दौरान लोग अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए काफी दूर-दूर से कलक्ट्रेट परिसर आते हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है।
डीएम सी. इंदुमती ने जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नजदीकी तहसील परिसर में पहुंच कर विशेष जनता दर्शन करने का निर्णय लिया। इस दौरान नौ जनवरी को बिंदकी, 11 जनवरी को खागा और 16 जनवरी को सदर तहसील में सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक विशेष जनता दर्शन का आयोजन होगा। उन्होंने अपील की है कि लोग अपनी नजदीकी तहसील परिसर में पहुंच कर उन्हें समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
10 तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
फतेहपुर। जिले में इन दिनों भीषण ठंड, शीतलहर और कोहरा होने से डीएम ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया। बीएसए पंकज यादव ने बताया कि इस दौरान राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। संवाद