फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्विरोध चयन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला योजना समिति के सदस्यों का चयन लगभग निर्विरोध होना तय हो गया है। शुक्रवार को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी न्यायालय स्थित नामांकन कक्ष में अलग-अलग वर्ग के लिए सदस्यों ने नामांकन किया। बतौरी जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे और एआरओ के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने नामांकन पत्रों का मिलान और उनका परीक्षण किया। जिला योजना की समिति के लिए
होने वाले इस चुनाव में सभी वर्ग की सभी सीटों पर सदस्यों का निर्विरोध चयन होना लगभग तय है। दरअसल, किसी भी वर्ग के लिए विरोध में कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ है। फिर भी एहतियातन कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल और दमकल कर्मी मौजूद रहे। एएसपी राजेश कुमार परिसर में ही मौजूद रहे। नाम वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
इनसेट
इस तरह से हुआ चयन
जिला योजना की समिति का हिस्सा लेने के लिए अनारक्षित वर्ग में योगेंद्र पाल, मनोज कुमार गुप्त, हिमांशु त्रिपाठी, मोहर दयाल सिंह पटेल, शानू सिंह, विक्रम सिंह, अजय सिंह ने नामांकन किया।
...........
अनारक्षित वर्ग महिला
प्रीति देेवी, उजमा बानो, मंजू सिंह
...
अन्य पिछड़ा वर्ग -
मुनेश्वर सिंह, मो. सलमान, उदय शंकर, संदीप।
......
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला -
गीता देवी और आराधना देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें