फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, हत्या का आशंका .

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे ट्रैक से एक युवक का क्षत विक्षत हालत में शनिवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के मोबाइल के जरिये उसकी पहचान रविवार दोपहर हो सकी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी गांव निवासी राहुल मिश्रा (26) रात करीब आठ बजे घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजन खोजबीन में जुट गए।
इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज दुर्गा मंदिर के पास रेलवे लाइन पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया। पुलिस को मौके से एक मोबाइल पड़ा मिला। जिसमें बैटरी नहीं थी। इसे चार्जिंग पर लगाया और रविवार दोपहर बाद उसे चालू किया गया। तो परिजनों का फोन आ गया, तब पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक का बड़ा भाई योगेश मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपने छोटे भाई राहुल के रुप में की। योगेश ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है। मोबाइल में एक महिला का भी नंबर मिला है। उसकी काल रिकार्डिंग भी मिली है। उस महिला से अंतिम बार राहुल की बातचीत हुई थी। योगेश ने आरोप लगाया कि उसके भाई को झांसा देकर बुलाया होगा। इसके बाद हत्या कर शव को हादसा दर्शाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें