फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग रोकवा साइबर सेल ने खाताधारकों की रकम वापस कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए दो लोगों की रकम खाते में वापस हुई है। ठगी के रुपयों से ऑनलाइन शापिंग हुई थी। साइबर सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग की डिलीवरी रुकवाकर 72 हजार 468 रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को उसका रिश्तेदार बनकर साइबर अपराधियों ने फोन किया था। फोन पर बातचीत के दौरान उनके खाते में कुछ रकम भेजने का लालच दिया। तभी उससे एटीएम की सारी जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से 60 हजार कट गए। मामले की शिकायत उन्होंने 23 जुलाई को एसपी से की थी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुर्माबाद निवासी रवि कुमार ने बताया कि चार अगस्त को फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को परिचित का बताया। खाते में रूपये भेजने की बात कही। खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। उसके बाद खाते से 12 हजार 468 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अधिकतर मामलों में शॉपिंग करते हैं। सही समय पर साइबर सेल को जानकारी मिलती है तो शॉपिंग करने वाली कंपनियों से संपर्क किया जाता है और उनके खरीदे सामान की डिलीवरी रुकवा दी जाती है। आरोपियों ने रवि के रुपयों से फ्लिपकार्ट के जरिए मोबाइल खरीदा था। जिसकी डिलीवरी निरस्त कराई और 12 हजार 468 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। उधर, खागा के नरेश की रकम से फ्लिपकार्ट, मोबिक्विक वालेट कंपनी से पत्राचार कर ठगे गए 60 हजार रुपये बैंक खाते में वापस कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें