किशनपुर। संगोलीपुर खदान के बाहर मौरंग को ढकने के लिए ट्रक में तिरपाल लगा रहे खलासी की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पीठ ट्रक के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार से छू गई थी। इससे वह झुलसकर मौके पर गिर गया। हादसा होते ही खदान में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।
गोरखपुर जिले के रहने वाले एक ट्रक चालक व खलासी (38) मौरंग लेने के लिए गुरुवार की शाम ट्रक से किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर खदान पहुंचा था। धर्मकांटा के पास ट्रक खड़ी कर दी। ट्रक की मौरंग को ढकने के लिए खलासी चढ़कर तिरपाल से उसे ढक रहा था।
तभी खलासी की पीठ ऊपर से गुजर रहे तार से छू गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देख खदान में काम बंद हो गया। अन्य गाड़ी चालक वहां से गाड़ी सहित भाग निकले। किशनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जांच की।