फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में उछलकूद का वीडियो शूट कराते साला डूबा जीजा बचा

विज्ञापन
गंगा नगर में गमगीन बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। नदी में गेंद के साथ खेलने का वीडियो बनाने के प्रयास में जीजा-साला डूब गए। शोर सुनकर नदी में कूदे गोताखोरों ने किसी तरह जीजा को तो बाहर निकाल लिया लेकिन साले का कुछ पता नहीं चला। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी शुभम मोदनवाल (25) अपने साले शिवम (15) पुत्र महेश मोदनवाल हाजीपुरगंग के साथ गुरुवार सुबह गंगा घाट नहाने गए थे। साथ में शिवम का छोटा भाई राहुल व बहन छोटी भी थी। नदी में नहाने के दौरान ही शुभम और शिवम गेंद के साथ खेलने लगे और राहुल उनका वीडियो बनाने लगा। खेलते हुए जीजा-साला गहराई में चले गए। उन्हें डूबता देख भाई-बहन ने शोर मचाया।
इस पर आसपास मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह शुभम को लेकर बाहर निकले। तब तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी। सूचना मिलते ही शिवम के बदहवास पिता व मां सुनीता भी घाट पर पहुंच गए। नदी में जाल डालकर उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन शिवम का कुछ पता नहीं चला। उधर, शुभम को इलाज के लिए कानपुर हैलट रेफर किया गया। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि लापता शिवम की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें