फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव के भट्ठा मालिक का हाईवे से अपहरण

Wed, 21 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
crime (प्रतीकात्मक ‌‌िचत्र
विज्ञापन
उन्नाव से कानपुर जा रहे भट्ठा मालिक का दूधी कागार मोड़ से पास मंगलवार शाम अपहरण कर लिया गया। अपहरण के पीछे लेन देन का विवाद माना जा रहा है। भट्टा मालिक के भाई ने पूर्व प्रधान पर अपहरण का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम कई स्थानों पर छापेमारी करने का दावा किया, लेकिन भट्ठा मालिक के बारे में सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन



उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी भट्ठा मालिक देवेंद्र शुक्ला मंगलवार शाम कार से कानपुर जाने के लिए निकले थे। वे दूधी कागार मोड़ के पास पहुंचे थे कि असलहे से लैस चार पहिया वाहन से आए लोगों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। कार के  रुकते ही असलहाधारियों ने भट्टा मालिक को घसीटकर अपने वाहन में डाल लिया। इसके बाद कानपुर की ओर भाग निकले। वाहन सवारों ने कार को वहीं छो़ड़ दिया।

यह देख वहां मौजूद लोगों ने देवेंद्र शुक्ला के भाई मनोज शुक्ला को सूचना दी। मनोज ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसपी राजकमल यादव, सीओ आरके वर्मा समेत आसपास के थानों की फोर्स ने नाकेबंदी की। वाहनों की तलाशी शुरू हुई, लेकिन देर शाम तक भट्ठा मालिक के बारे में जानकारी हीं मिल पाया।  पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की, इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। एएसपी आरके यादव ने बताया कि भट्ठा मालिक के  भाई ने मौहार के पूर्व प्रधान सोनू सिंह पर आरोप लगाया गया है। दोनों पक्ष पार्टनरशिप में भट्ठे का संचालन करते थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि लेन देन के विवाद में घटना हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें