फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बनाया बंधुआ मजदूर, घर से भागी

Wed, 21 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। झारखंड निवासी एक किशोरी को उसका फुफेरा भाई बहला-फुसला कर लुधियाना अपने निवास स्थान पर ले आया। जहां किशोरी के भाई ने पहले तो उसे अपने घर पर ही बंधुआ मजदूर बना लिया और उसके बाद एक फैक्टरी में भी काम पर लगवा दिया। इस दौरान चचेरा भाई और अन्य परिवार के सदस्य मारपीट भी करते थे और परिजनों से भी बात नहीं करने देते थे। ये खुलासा घर से भागकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी ने आरपीएफ और अंबाला चाइल्ड लाइन की टीम के समक्ष किया। जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने युवती को अपने साथ ले जाकर मेडिकल करवाया और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी(सीडब्लूसी) के समक्ष पेश किया। जहां से किशोरी को मंगलवार पंचकूला स्थित आशियाना घर में छोड़ दिया गया। चाइल्ड लाइन की टीम का कहना है कि परिजनों के ना पहुंचने पर युवती को आशियाना घर में ही रखा जाएगा। अंबाला चाइल्ड लाइन को-आर्डिनेटर रेखा रानी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक किशोरी प्लेटफार्म पर रोती हुई हालत में मिली थी और जब पूछताछ की गई तो पता चला कि युवती लुधियाना अपने चचेरे भाई के घर से भाग अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और किशोरी ने काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने पूरी बात का  खुलासा किया। युवती ने बताया कि गत दिवस पहले फूफा का बेटा बहला-फुसला कर अपने साथ लुधियाना ले आया था। परंतु घर पहुंचने के अगले दिन से ही भाई घर का सारा काम करवाने लगा और फैक्टरी में भी काम पर लगवा दिया। इस बीच वह मारपीट भी करता था। जिस कारण वह घर से भाग कर आ गई। इस दौरान चाइल्ड लाइन की टीम में विजय और कुलविंद्र कौर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें