फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसजिद में चोरी, लोगों में भड़का आक्रोश

Fri, 09 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर में बीती रात चोरों ने एक मसजिद को निशाना बनाया। मुख्य गेट का ताला इन्वर्टर, बैटरी, स्टेब्लाइजर, चार्जर, माइक और मशीन आदि सामान उठा ले गए। साथ ही टीन के डिब्बों में बंद कुछ किताबों भी ले गए। किताबों को खेतों में फेंक दिया और डिब्बे लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने शहरकाजी को घटना की जानकारी दी। प्रधान व शहरकाजी के साथ दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे।

कोतवाल के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। कोतवाल भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।
बुधवार की रात चोर गांव जैनपुर मसजिद में चोरी की वारदात की। मसजिद के मुख्य गेट पर तालों को तोड़कर अन्य चीजों के साथ टीन के डिब्बों में बंद कुछ किताबें भी चुरा ले गए।
विज्ञापन


सुबह कुछ पन्ने खेतों में देख कुछ लोग भड़क गए और इसकी जानकारी अपने उलमा व बुद्धिजीवियों को दी।

जानकारी पर बिंदकी के शहरकाजी मौलाना मोहम्मद रजा के साथ दर्जनों ग्रामीण और प्रधान कोतवाली पहुंचे और कोतवाल भानू प्रताप सिंह को घटना की तहरीर देते हुए चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किए जाने की मांग की।

कोतवाल से हुई वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर मामला शांत हुआ। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया धार्मिक किताब के अपमान की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होगा। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें