फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकरगंज पुलिस चौकी के पास मोबाइल शॉप में चोरी

Wed, 19 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाकरगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सोमवार रात एक मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। सुबह चोरी की जानकारी हो सकी। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के शांतीनगर निवासी अमित कुमार की बाकरगंज के बड़ा शिवाला के पास मोबाइल एंड रिपेयरिंग शॉप है।

सोमवार की शाम वह ताला बंद कर गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोली तो पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। चोर रखे मोबाइल, बैटरी, स्पीकर, मेमोरी कार्ड, गुल्लक में रखे करीब 55 सौ रुपये ले जा चुके थे। चोरी की जानकारी लगते ही आसपास के दुकानदार व इलाकाई भी जमा हो गए।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के पास भी सुरक्षित न होने की बात कह पुलिस पर आरोप लगाए। दुकानदार के मुताबिक, चोर 60 मोबाइल, 45 बैटरी के साथ 10 मेमोरी कार्ड और इतने ही स्पीकर उठा ले गए हैं। चोरी की तहरीर उन्होंने पुलिस को दे दी है। दूसरी ओर कोतवाल दीपक पांडेय का कहना है कि उन्हें तो चोरी की जानकारी ही नहीं है। हल्का पुलिस से बात कर छानबीन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें