फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टर समेत एक को पकड़ा

Sun, 03 Dec 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
धाता थाने में ट्रैक्टर व हत्थे चढ़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौशांबी जिले से चोरी हुआ ट्रैक्टर को डेढ़ साल बाद पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


धाता कस्बे में वाहनों की चेकिंग के दौरान एसओ राजेश कु मार सिंह ने एक ट्रैक्टर को रोका। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने रसूलपुर निवासी सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैक्टर में लिखे नंबर को मोबाइल ऐप पर चेक किया तो वह नंबर स्कूटी का निकला।

एसओ राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी सुभाष ने बताया कि भागने वाला उसका साथी गांव का ही वक्षराज पासवान है। वक्षराज के साथ ट्रैक्टर किसी को बेचने ले जा रहे थे। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में असरावल खुर्द निवासी मउद अहमद का है। उसके घर से ट्रैक्टर 24 मई 2016 को चोरी हुआ था। इस मामले में कौशांबी पुलिस ने पिपरी के प्रदीप कोरी को गिरफ्तार किया था और मामले का खुलासा करने का दावा किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर की छतरी बरामदगी का भी दावा किया था। इसमें अज्ञात आरोपियों को वांछित दिखा दिया गया था। पुलिस ने सुभाष और वक्षराज के खिलाफ फर्जीवाड़ा, चोरी का माल बरामदगी में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सुभाष को जेल भेज दिया है।

इनसेट:
कोर्ट से भागे मनोज का साथी है वक्षराज
धाता थाने मेें वक्षराज के खिलाफ करीब 16 मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट के मामले हैं। उसकी थाने से हिस्ट्रीशीट खुली है। आरोपी बिंदकी के कुख्यात मनोज सविता का साथी है। मनोज सविता जेल से करीब एक साल पहले पेशी पर आया था। पेशी के दौरान ही पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकला था। तब से मनोज सविता फरार है। उन दोनों ने मिलकर भी कई अपराध किए हैं। वक्षराज के खिलाफ कौशांबी जिले में भी आपराधिक मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें