फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में न जाती कार तो बच जाती सुनार की जान

Sat, 31 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल मार्ग हाइवे पर दिनदहाड़े हत्या व लूट को बदमाशों ने पेशेवर अंदाज में अंजाम दिया। व्यापारी ने भी खुद को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन किस्मत दगा दे गई। सर्राफ की कार यदि खाई में न जाती तो वह भागकर अपनी जान बचा सकता था।
विज्ञापन


घटना सुबह के वक्त हुई। लोगों की चहलकदमी भी काफी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर व्यापारी आशुतोष शुक्ला की आल्टो कार को तेज रफ्तार बोलेरो ने ओवरटेक किया था।

बदमाशों ने बोलेरो को रास्ते के बीच दक्षिण और उत्तर दिशा में रोका। इससे बोलेरो का बाएं ओर का हिस्सा आल्टो कार के सामने आ गया। व्यापारी ने तेज रफ्तार में ब्रेक मारकर कार रोकी।
विज्ञापन


नकाबपोश बदमाश बोलेरो से उतरे और सीधे कार चला रहे व्यापारी पर गोली चला दी। कार के शीशे में गोली टकराई और डैशबोर्ड में जा घुसी। इससे पहली गोली का निशाना बनने से व्यापारी बच गया।

उसने फौरन कार को तेज रफ्तार में घुमाने की कोशिश की। तभी कार का पिछला टायर खाई में उतर गया। इससे व्यापारी का कार से नियंत्रण हट गया। कार पीछे की ओर घसीटती चली गई।

इस दौरान कार में फंसे व्यापारी के पास भागने का कोई रास्ता नहीं बचा। बदमाश खाई में उतरे और ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यापारी पर दाएं शीशे की ओर से फायरिंग की। शीशा तोड़कर घुसी गोली व्यापारी के दाएं हिस्से में जा घुसी। इसके बाद कार का दरवाजा खोला और लूटपाट करके बदमाश फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें