फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के झगड़े में युवक समेत चार ने खाया जहर

Fri, 19 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर मामूली विवादों में चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। हुसैनगंज थाने के कठेरुवा निवासी शिवचरण के बेटे अजय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने परिजनों पर आरोप लगाया कि वह उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन


उनकी प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया है। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। गाजीपुर थाने के पमरौली गांव निवासी शिवा ने संदिग्ध हालात में जहर पदार्थ खा लिया।

कल्यानपुर थाने के रावतपुर गांव निवासी चंद्रभान सिंह की डाई पीने से हालत बिगड़ गई। शहर के तकिया तले चौक निवासी राधेश्याम की पत्नी दुर्गेश नंदनी व कोतवाली के ही मूसेपुर गांव निवासी नूरशाह की पत्नी नाजनी को जहरीला पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें