खागा। नगर के नौबस्ता बाईपास चौराहे के पास शुक्रवार को एक बाइक में टक्कर मारने के बाद बोलेरो पलट गई। उसमें बैठे सभी बाराती घायल हो गए। बाइक सवार को भी चोट लगी। सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया।
मध्य प्रदेश के जलालपुर थाने के हरसड़ी गांव से बारात लेकर बोलेरो इलाहाबाद जा रही थी। बाईपास चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बोलेरो और भी अनियंत्रित हो गई। वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। राहगीरों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई।
बोलेरो सवार बच्चूलाल, अमरचंद्र, महिपाल, हरीनारायण, जयचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार शुकरुपुर निवासी संतोष को सिर में भी चोट लगी है। सभी को पहले सीएचसी भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत होने पर सदर के लिए भेजा गया है। कोतवाल एयू सिद्दीकी ने बताया कि बोलेरो और बाइक को थाने में खड़ा करा लिया गया है। पुलिस को बरामद कर ली गई है। बाइक के साथ हेलमेट नहीं मिला है।