फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे से छात्रा की मौत का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पप्पू चिकवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज मोहल्ले में छत से कूदकर जान देने वाली छात्रा मामले के आरोपी पप्पू चिकवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को जेल भेजा। बताया गया कि वह घटना के बाद कोलकाता भाग निकला था।
विज्ञापन



बता दें कि बीए प्रथम वर्ष की दलित छात्रा शालिनी के साथ सोमवार शाम इलाके के ही आरोपी पप्पू चिकवा ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ितों की पिटाई की थी। वारदात में कोई कार्रवाई न होने और उल्टे सुलह का दबाव बनाए जाने से क्षुब्ध होकर छात्रा ने बुधवार को तिमंजिले से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग निकला था। पीड़िता की मां संध्या देवी की ओर से शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। संवेदनशील मामला होने की वजह से पुलिस अंदरखाने से आरोपी की पहले से तलाश में जुट गई थी।


आरोपी के घरवालों को उठाकर दबाव बनाना शुरू किया। इसी वजह से पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के  बाद आरोपी हत्थे चढ़ गया। चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव ने बस अड्डे से रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में सोमवार को पीड़िता के घर जाने की बात कबूल की है। उसने छेड़खानी की बात से पहले इंकार किया हालांकि बताया जाता है कि बाद में उसने आरोप कबूल किया है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें