फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में बना रहे थे तमंचा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के खैरई गांव के पास गन्ने के खेत में तमंचा बनाते दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे बने और अधबने सात तमंचे व उपकरण बरामद हुए हैं। इसका खुलासा सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह ने किया। आरोपियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया।
विज्ञापन


खागा प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव को सूचना मिली थी की खैरई गांव के पास गन्ने के खेत में दो व्यक्ति तमंचा बनाने का काम करते हैं। पुलिस ने रविवार रात दबिश दी तो दो युवक तमंचा बनाते हुए मिल गए। दोनों की पहचान अजीम अख्तर सिद्दीकी उर्फ फुन्नू पुत्र कायम अख्तर(निवासी पौली थाना खखरेरू) और अमित शर्मा पुत्र

हरिश्चंद्र शर्मा (निवासी विजयीपुर चौराहा थाना किशनपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से पांच तमंचा 315 बोर, एक अर्धनिर्मित तमंचा, एक तमंचा 312 बोर, एक खोखा कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण व 3550 रुपये बरामद किया। दबिश में निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय, एसएसआई प्रभूनाथ यादव, शैलेश यादव, संगम लाल प्रजापति, मुख्य आरक्षी हरिप्रताप सिंह, सत्य नारायण, गुफरान खां, आरक्षी मदनलाल यादव, उदयभान यादव, शैलेंद्र सिंह, अनिल कुमार निर्मल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 4- पकड़े गए आरोपी, मीडिया को गुडवर्क बताते एसपी

खेत में बना रहे थे तमंचा, दो गिरफ्तार
बने व अधबने पांच तमंचा और उपकरण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें