फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल पर हमला, एक ने दांत काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
ललौली थाने के महाखेड़ा गांव में जाम की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पर नशे में कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। एक हेडकांस्टेबल पर हाथ छोड़ा दिया और एक ने दांत से काटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने चार युवकों को पकड़ा है।

यूपी 100 पुलिस की पीआरवी नंबर 1171 में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव तैनात हैं। जाम की सूचना पर वह महाखेड़ा गांव गए थे। पुलिस ने बताया कि वहां शराब के नशे में चार युवक मौजूद थे। ये युवक पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। हेड कांस्टेबल ने बीच बचाव किया तो उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की और एक युवक ने दांत काटकर जख्मी कर दिया। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस मुजाहमत समेत कई धाराओं में आरोपी नागेंद्र पांडेय, राजू, झुर्री निवासी महाखेड़ा थाना ललौली व बांदा जिले के अतर्रा निवासी अनुपम दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें