फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी के लापता युवक की लाश कुएं में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर । थानाक्षेत्र में बिछियावां रोड के एक कुएं से शुक्रवार शाम पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। उसकी पहचान कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली के खत्रीपुर गांव निवासी बच्चीलाल सुखलाल लोधी (28) के रूप में हुई है।

यह रविवार को अचानक घर से लापता हुआ था। एक रिश्तेदार की सूचना पर उसका भाई गुलजारी लाल पहुंचा। उसने शिनाख्त कर बताया कि भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। काफ ी प्रयास केबाद भी लापता भाई का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिछियावां रोड पर इंदल पासवान के कुंए के पास दुर्गंध आने पर चरवाहों ने ग्राम प्रधान अविनाश लोधी को और उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पत्नी रेखा और बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कोई बात सामने आई तो कार्रवाई होगी।

कौशांबी के लापता युवक का शव कुएं में मिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें