फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को मारपीट कर छीने दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। इनोवा सवार युवक ट्रक चालक को मारपीट कर उसके दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। युवक चालक को मलवां थाने बुलाए थे। वह वहां पहुंचा तो युवक नहीं मिले। इस पर ट्रक चालक ने कल्यानपुर थाने में तहरीर दी है।

बिहार के गया जिले के पिपराही गांव निवासी दिलीप कुमार ट्रक चालक है। वह राजस्थान से रांची झारखंड का भाड़ा लादकर जा रहा था। टोल प्लाजा पर चालक पर्ची कटाने पहुंचा। ट्रक की गति धीमी होते ही पीछे से तेज रफ्तार इनोवा ने ट्रक को ओवरटेक किया। एक साइड इनोवा का टकराने से रगड़ लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक की इनोवा सवारों ने पिटाई कर दी। मारपीट के बाद ट्रक के केबिन में घुसे और गाड़ी के कागजात और चालक का लाइसेंस छीन यह कहते हुए भाग निकले कि मलवां थाने आओ। चालक इनोवा सवाराें के कहने पर पीछे से मलवां थाने पहुंचा। थाने में इनोवा सवार नहीं मिले। उसने कल्यानपुर थाने जाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि इनोवा की तलाश में पुलिस जुटी है।

ट्रक चालक को मारपीट कर छीने दस्तावेज
इनोवा सवारों ने टोल प्लाजा पर की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें