अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बांदा-टाडा हाईवे पर पशु तस्करों के वाहनों से वसूली में राधानगर चौकी के सिपाही और होमगार्ड फंसे हैं। वसूली के दौरान संवाद का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच रिपोर्ट सीओ सिटी से मांगी है।
वायरल वीडियो के मुताबिक मवेशियों से लदे वाहनों से डंडे के जोर पर वसूली की जा रही थी। दो सिपाही चौकी के बाहर बैठे थे। एक होमगार्ड दौड़-दौड़ कर वाहनाें के चालक से रुपये लेकर आ रहा था। यह सब कैमरे में कै द हो रहा था।
अचानक इसकी भनक चौकी के सिपाहियों को लग गई। सिपाहियों ने रौब गांठना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने सीओ सिटी केडी मिश्रा को चौकी पुलिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में चौकी पुलिस की वसूली में संलिप्तता मिली है। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी। एसपी पीआरओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद निलंबन की कार्रवाई होगी।
पशु तस्करों से वसूली में फंसे पुलिसकर्मी
राधानगर पुलिस चौकी का मामला, वीडियो वायरल
एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कराई सीओ सिटी से जांच