फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश व अन्य पशुओं की 90 खाल बरामद

Sat, 14 Oct 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ पुलिस ने पकड़े अवैध पशु कटान के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात में पुलिस ने गांव करौंदा पच्दू में एक घर में छापा मारकर पशु कटान करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मकान मालिक व अन्य साथी फरार हो गए।    
विज्ञापन

एसएसआई संजय कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ गांव करौंदा पच्दू में अकबर के घर छापेमारी की। पुलिस ने घर से गांव निवासी मोहम्मद राशिद, साजिद, अनीस व थाना नूरपुर के गांव गांबड़ी पनियाला निवासी वसीम अहम को पकड़ लिया, जबकि मकान मालिक अकबर व उसके कई साथी फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से गोवंश व अन्य पशुओं की करीब 90 खाल, पशुओं के अवशेष व पशु काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, चाकू, बॉट व तराजू बरामद किया। पशु चिकित्साधिकारी डा.रविंद्र कुमार ने मेडिकल परीक्षण के बाद बताया कि 27 खाल गाय व 61 खाल भैंस व भैंसा की हैं। 
विज्ञापन

इनमें से 16 खाल दो वर्ष से कम उम्र के पशुओं की हैं। पुलिस ने पशु की खाल व अवशेषों को दफना दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें